sundarkand

उप्र से लापता कश्मीरी छात्र बना आईएस का आतंकी, सोशल मीडिया पोस्ट का दावा

Updated: शनिवार, 3 नवंबर 2018 (10:49 IST)
नोएडा (उत्तर प्रदेश)। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को उस लापता कश्मीरी लड़के की तथाकथित तस्वीरों को पोस्ट किया गया, जो उत्तर प्रदेश के एक निजी विश्वविद्यालय से लापता हो गया था और दावा किया गया कि वह घाटी में आतंकवादी समूह में शामिल हो चुका है।


श्रीनगर निवासी अहतेशाम बिलाल सोफी (17) ग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष का छात्र था। वह 28 अक्टूबर को लापता हो गया था। उसने विश्वविद्यालय से दिल्ली जाने की अनुमति ली थी।

अधिकारियों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क पुलिस स्टेशन के साथ-साथ श्रीनगर के खानयार पुलिस स्टेशन में भी उसके लापता होने को लेकर मामला दर्ज किया गया था।

सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में सोफी काले कपड़ों में दिख रहा है और उनमें दावा किया गया कि वह आईएसआईएस के विचार से प्रभावित आतंकी समूह आईएसजेके में शामिल हो गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

H-1B वीजा पर US का नया प्लान, भारत पर क्या होगा असर?

Onion Price Hike : प्याज महंगा होते ही सरकार का बड़ा एक्शन, इन 5 शहरों में 35 रुपए किलो मिलेगा

6 का वादा, अब सिर्फ 3 सिलेंडर, तमिलनाडु में LPG सिलेंडर योजना पर सियासी घमासान, BJP ने विजय सरकार पर साधा निशाना

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सेनापति में 2 गुटों के बीच गोलीबारी, CRPF जवान घायल, कई घरों में आगजनी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, ड्यूटी आदेश मिलते ही कर्मचारी ने दिया इस्तीफा, कर्मचारियों में क्यों फैला खौफ?

अगला लेख