dharma sangrah
✕

तीन दरिंदों ने युवती से किया दुष्कर्म

Updated: शनिवार, 17 जून 2017 (18:28 IST)
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।  पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रबल प्रताप सिंह ने शनिवार को बताया कि एक युवती ट्रेन से नाना-नानी के साथ पंजाब के फगवाड़ा से धामपुर बिजनौर जा रही थी। रात करीब ढाई बजे ट्रेन जब सहारनपुर स्टेशन पर रुकी तो युवती कुछ सामान लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतरी, लेकिन जब तक वह सामान लेती गाड़ी चल पड़ी और वह ट्रेन पर न चढ़ सकी। 
 
युवती के अनुसार प्लेटफार्म पर उसे तीन युवक मिले, जिन्होंने उसे भरोसा दिलाया कि वे उसे बस या किसी अन्य साधन से गंतव्य तक भिजवा देंगे। युवक उसे जनकपुरी क्षेत्र में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
 
युवती ने किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। बताए गए स्थान पर छापामारी करने पर दानिश नाम का एक युवक पकड़ में आ गया। उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश कर रही है। (वार्ता)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख