kalsarpa dosh calculator
✕

कोयंबटूर में सामने आई दिल दहलाने वाली घटना, दोस्त के सामने 6 लोगों ने किया नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया

Updated: शनिवार, 30 नवंबर 2019 (21:53 IST)
कोयंबटूर। जन्मदिन पर पुरुष मित्र के साथ पार्क गई नाबालिग के साथ 6 लोगों ने बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार 11वीं की छात्रा अपने पुरुष मित्र के साथ 26 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाने एक पार्क में गई थी। घर लौटते समय रात 9 बजे 6 लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने लड़की के मित्र की पिटाई की और लड़की को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने घटना की वीडियो भी बना ली। लड़की ने अगले दिन अपनी मां को पूरी बात बताई जिसके बाद महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। आरोपियों पर पॉक्सो अधिनियम और आईपीसी की धारा 354 (महिला से छेड़छाड़) और 506(ii) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जांच के दौरान 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें महिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के सरगना सहित 2 अन्य लोगों की तलाश जारी है।

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

अगला लेख