Daily Horoscope
✕

Lockdown से परेशान प्रवासी मजदूरों ने सूरत में की तोड़फोड़, वाहनों को आग लगाई

Updated: शनिवार, 11 अप्रैल 2020 (00:47 IST)
सूरत। लॉकडाउन की वजह से सूरत में फंसे अनेक प्रवासी मजदूरों ने शुक्रवार की रात तोड़फोड़ की और वाहनों को आग लगा दी। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि ये लोग अपने घर लौटने के लिए इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं और अपना देय भुगतान भी जल्द दिए जाने की मांग कर रहे हैं।
 
पुलिस ने कहा कि सूरत के लसगण इलाके में अनेक लोग सड़कों पर उतर आए और ठेलों में आग लगा दी। उन्होंने मांग की कि उन्हें अपने गृह स्थान जाने की अनुमति दी जानी चाहिए।
 
अधिकारियों ने कहा कि हालात काबू में हैं। पुलिस ने हिंसक प्रदर्शन में शामिल कुछ प्रवासी कामगारों को हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते बेरोजगार हुए कामगार अपने-अपने गांव जाने की इजाजत देने की मांग कर रहे थे। (भाषा) तस्वीर प्रतीकात्मक

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

एक साथ 15,000 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, स्मार्ट कैमरे और वॉर रूम—उधना रेलवे स्टेशन का यह मॉडल कैसे बदल रहा भीड़ प्रबंधन?

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

अगला लेख