Daily Horoscope
✕

मेट्रो से जुड़ी बड़ी खबर, अब नहीं ले जा सकेंगे 15 किलो से ज्यादा का सामान

Updated: मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018 (12:01 IST)
नई दिल्ली। अगर आप दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं तो आपके लिए यह जरूरी खबर है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के अनुसार मेट्रो में 15 किलो से ज्यादा का बैग लेकर चलने वाले यात्रियों को नई दिल्ली समेत 20 चुनिंदा स्टेशनों पर रोका जा सकता है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) मार्च से इस नियम को लागू कर सकती है। डीएमआरसी ने हाल ही में कुछ स्टेशनों पर बैग जांच करने वाली एक्स-रे मशीन के सामने यू (U) के आकार का एक मेटल बैरियर लगाया है जो 15 किलो से भारी सामान को आगे नहीं जाने देगा।
 
खबर के अनुसार बाराखंबा रोड, आनंद विहार, चांदनी चौक, कश्मीरी गेट और शाहदारा में मेटल बैरियर लगाए गए हैं। मार्च से आदर्श नगर, आजादपुर, बदरपुर, बोटैनिकल गार्डन, चावड़ी बाजार, दिलशाद गार्डन, गोविंदपुरी, हुडा सिटी सेंटर, इंदरलोक, करोल बाग, लाल किला, नांगलोई, आर के आश्रम मार्ग, रिठाला और नई दिल्ली में भी बैरियर लगा दिए जाएंगे। अखबार के अनुसार डीएमआरसी प्रवक्ता ने बताया कि डीएमआरसी की ऑपरेशन और मेन्टेनेन्स एक्ट के तहत ऐसा किया जा रहा है ताकि बैग साइज के लिए बनाए गए नियमों का पालन किया जा सके। 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

अमरेली में 75 करोड़ की लागत से बनेगा गुजरात का पहला Bio-CBG प्लांट, 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितनी हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

मध्यप्रदेश में 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

आसियान-भारत समिट में बोले पीएम मोदी, दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत

चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

अगला लेख