Hanuman Chalisa
✕

महबूबा मुफ्ती ने कहा- 'अगर पुलिस के सब्र का बांध टूट गया तो लौट आएगा पुराना समय'

Updated: शनिवार, 24 जून 2017 (11:24 IST)
श्रीनगर में एक ऐतिहासिक मस्जिद के बाहर भीड़ ने गुरुवार देर रात एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मोहम्मद अयूब पंडित की पत्थर मार-मारकर हत्या कर दी। इस घटना की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सहित कई लोगों ने निंदा की है। मुख्यमंत्री मुफ्ती ने इस घटना को 'शर्मनाक' करार दिया और कहा कि अगर पुलिस के सब्र का बांध टूट गया तो गंभीर प्रतिक्रिया हो सकती है।
 
मुख्‍यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इसे 'भरोसे का कत्ल' बताया। उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर पुलिस बड़े संयम से और रियासत के लोगों के हित में काम कर रही है। ऐसी घटनाओं से अगर पुलिस का सब्र जवाब दे गया, तो डर है कि पुलिस की सख्ती से फिर वही पुराना वक्त न लौट आए, जब सड़क पर पुलिस की जिप्सी देखकर लोग डर से भाग जाते थे।
 
मुख्यमंत्री ने कहा, जिस दिन उनका सब्र खत्म हो गया उस दिन मुझे लगता है कि चीजें मुश्किल हो जाएंगी। मैं लोगों से अपील करती हूं कि अब भी समय है और हमें समझना चाहिए। पुलिस बल हमारा अपना बल है, वे हमारे बच्चे हैं और उनके साथ इस तरह का व्यवहार शर्मनाक है।' महबूबा ने कहा कि अधिकारी निजी काम से मस्जिद नहीं गया था, बल्कि वह लोगों की जिंदगी की हिफाजत करने और अपनी ड्यूटी निभाने गया था।  
 
मुख्‍यमंत्री महबूबा डीएसपी पंडित के जनाजे में भी शामिल हुईं। उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने भी कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों के साथ राज्य सरकार सख्ती से पेश आएगी।  

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

Tigri Ganga Mela 2026 : 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान सजाएंगे सांस्कृतिक मंच, जानिए कब होंगे खास कार्यक्रम

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

अगला लेख