dharma sangrah

मेरठ के होटल में दिल्ली के अधिकारी ने खुदकुशी की

Updated: शुक्रवार, 15 जून 2018 (23:12 IST)
मेरठ। उत्तरप्रदेश के मेरठ शहर में शुक्रवार को दिल्ली में तैनात एक सरकारी अधिकारी ने कथित रूप से जहर खाकर खुदकुशी कर ली। अधिकारी मेरठ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था।
 
 
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी के कमरे से मिले 5 पेज के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस घटना को प्रथम दृष्टया खुदकुशी मान रही है।
 
पुलिस अधीक्षक (नगर) रणविजय सिंह ने बताया कि मृतक का नाम नवीन कुमार (39) निवासी करतार नगर, दिल्ली है। नवीन कुमार मेरठ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था। होटल रोडवेज बस अड्डे के पास है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार नवीन कुमार दिल्ली पश्चिम में डीएम के यहां डीईओ के पद पर तैनात थे।
 
पुलिस अधीक्षक के अनुसार थाना सदर बाजार पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दी है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख