1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. जम्मू-कश्मीर में मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके, 3 दिन में तीसरी बार आया भूकंप

जम्मू-कश्मीर में मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके, 3 दिन में तीसरी बार आया भूकंप

Earthquake
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्र शासित क्षेत्र में 3 दिन में ये तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इससे फिलहाल किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
अधिकारियों के अनुसार भूकंप सुबह सात बजे आया और इसका केंद्र तजिकिस्तान था। श्रीनगर, किश्तवाड़ और डोडा जिलों सहित कश्मीर घाटी के अधिकतर हिस्सों में तेज झटके महसूस किए गए। इसके अलावा जम्मू में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। (भाषा)
अगला लेख
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, 3 आतंकवादी ढेर