kundali milan
✕

मायावती के भाई की संपत्ति 1300 करोड़ के पार

Updated: मंगलवार, 10 जनवरी 2017 (14:11 IST)
नोटबंदी के दौर में पिछले दिनों बैंक खातों में रकम जमा कर सुर्खियों में आए मायावती के भाई आनंद कुमार की संपत्ति 1300 करोड़ के पार पहुंच गई है। 
 
उल्लेखनीय है कि ‍हाल में बसपा के खाते में 104 करोड़ रुपए और आनंद के खाते में 1.43 करोड़ रुपए जमा हुए थे। उस समय मायावती को अचानक जमा हुई इस राशि को लेकर स्पष्टीकरण भी देना पड़ा था। गत वर्ष बेनामी संपत्ति के मामले में मायावती के भाई को आयकर विभाग की ओर से नोटिस भी जारी किया गया था। 
 
एक जानकारी के मुताबिक मायावती के भाई आनंद कुमार ने रियल इस्‍टेट में पैसा लगा रखा है। उनके खिलाफ पहले भी अवैध ट्रांजेक्‍शन के आरोप लग चुके हैं। मायावती की सरकार के समय तो वे 50 कंपनियों के मालिक थे। इस दौरान उन्‍होंने 760 करोड़ रुपए का कैश लेन-देन किया था।
 
जानकारों के मुतमाबिक आनंद कुमार ने 2007 से लेकर 2014 तक व्यवसाय में जो रफ्तार हासिल की, वैसी देश में शायद ही किसी बिजनेसमैन ने हासिल की होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक रिपोर्ट के अनुसार 2007 से 2014 के बीच आनंद कुमार की नेटवर्थ 7.5 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,316 करोड़ रुपए हो गई। गौर करने वाली बात यह है कि 2007 से 2012 तक उत्तर प्रदेश में मायावती की सरकार थी। 
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख