suvichar
✕

भारतीय मूल के लोगों की हत्याओं से बेपरवाह हैं मोदी : मायावती

Updated: रविवार, 5 मार्च 2017 (15:16 IST)
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आड़े हाथ लेते हुए आरोप लगाया कि वे अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों की हत्याओं से बेपरवाह हैं। 
 
मायावती ने यहां एक बयान में कहा कि अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों की लगातार हो रही हत्याओं व अन्य राष्ट्रीय चिंताओं से विमुक्त और बेपरवाह होकर प्रधानमंत्री उत्तरप्रदेश में विधानसभा की चुनावी राजनीति कर रहे हैं। 
 
उन्होंने मोदी की आलोचना करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी हमला बोला और कहा कि आरएसएस ब्रांड की इस प्रकार की संकीर्ण राजनीति करने से क्या कभी देश का वास्तविक भला हो सकता है? 
 
मायावती ने कहा कि अमेरिका में आईटी इंजीनियर के बाद अब गुजराती मूल के कारोबारी हरनीश पटेल की हत्या हो गई। देश के प्रधानमंत्री को इसका संज्ञान लेकर तत्काल उचित कार्रवाई करनी चाहिए ताकि विदेश में रहने वाले लाखों भारतीयों में असुरक्षा की भावना समाप्त हो।
 
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा अपनी राष्ट्रीय जिम्मेदारी और कर्तव्यों का परित्याग करके विधानसभा चुनाव के दौरान 'रोड शो' करके गली-सड़कें नापना देशहित में कितना सही या गलत है? इसका आकलन देश की जनता करेगी।
 
मायावती ने कहा कि परंतु ये सब राजनीतिक गतिविधियां बताती हैं कि भाजपा की हालत यहां विधानसभा चुनाव में काफी दयनीय है तथा प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी वादाखिलाफी और नोटबंदी के जनपीड़ादायी फैसले से नाराज और आक्रोशित जनता ने इन्हें अभी से ही सड़क पर ला खड़ा किया है। (भाषा)
Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख