Narak Chaturdashi
✕

बेरोजगार को चाहिए कमाऊ दुल्हन, जिसमें देशभक्ति कूट-कूट कर भरी हो, और भी विशेषताएं जानकर रह जाएंगे हैरान...

Updated: मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020 (12:48 IST)
पटना। शीर्षक थोड़ा अजीब लग रहा ना...वाकई यह अजीब है भी, लेकिन सही भी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक मैट्रिमोनियल विज्ञापन काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इसके माध्यम से एक 31 वर्षीय युवक अपने लिए दुल्हन खोज रहा है। इस युवक का नाम है डॉ. अभिषेक कुमार।
 
अभिषेक फिलहाल बेरोजगार हैं, लेकिन दुल्हन कामकाजी चाहते हैं। वह भी बिहार और झारखंड की होनी चाहिए। भागलपुर में जन्मे अभिषेक ने विज्ञापन में अपनी विशेषताओं का खुलकर बखान किया है। उन्होंने अपनी जाति ब्राह्मण बताने के साथ ही गोत्र, कद, रंग-रूप आदि की जानकारी दी है।
 
इन्हें कैसी दुल्हन चाहिए : अपनी इनकी दुल्हन के गुणों पर भी एक नजर डाल लीजिए। विज्ञापन के मुताबिक, दुल्हन में देशभक्ति की भावना कूट-कूटकर भरी होनी चाहिए। दुल्हन भारत की सैन्य और खेल क्षमताओं को बढ़ाने में भी दिलचस्पी रखती हो।  
 
 
हालांकि सोशल मीडिया पर इस युवक का खूब मजाक बना। शरद कुमार नामक व्यक्ति ने लिखा कि मुझे लगता है कि यह व्यक्ति अपनी परछाई से ही शादी करना चाहता है। शाह आलम खान ने लिखा- ये दुल्हन ढूंढ रहे हैं या भाजपा-आरएसएस के लिए स्पोक्सपर्सन। हद है...

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख