Hanuman Chalisa

सुरक्षित बनेगी वैष्णोदेवी के श्रद्धालुओं की यात्रा

Updated: सोमवार, 24 जून 2019 (07:55 IST)
जम्मू। माता वैष्णो देवी मंदिर के पास अगले वर्ष सितंबर तक अपना आपदा प्रतिक्रिया बल होगा। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। इस मंदिर में प्रति वर्ष दुनियाभर से लाखों श्रद्धालु आते हैं।
 
श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिमरनदीप सिंह ने कहा कि किसी भी तरह की आपदा की स्थिति में सबसे पहले पहुंचने वाले बोर्ड के कर्मचारियों का प्रशिक्षण पंजाब में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की सातवीं बटालियन के मुख्यालय में शुरू हो चुका है।
 
जम्मू क्षेत्र के रियासी जिले के त्रिकूटा की पहाड़ियों पर स्थित मंदिर में पिछले वर्ष 86 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे जो पिछले 5 वर्षों में सबसे ज्यादा है।
 
सिंह ने कहा कि 25 कर्मचारियों के पहले जत्थे का 6 हफ्ते का प्रशिक्षण 18 मई को शुरू हुआ और यह लगभग पूरा होने वाला है। हम मंदिर का अपना आपदा प्रतिक्रिया बल बनाने के लिए 180 कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने की योजना बना रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाके को ध्यान में रखते हुए मंदिर बोर्ड और एनडीआरएफ ने इस वर्ष की शुरुआत में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया था।
 
उन्होंने कहा कि हमारे जिन कर्मचारियों की सेवा 15 से 20 वर्ष बची हुई है और जो तंदुरुस्त हैं, उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन कर्मचारियों में सुरक्षा, चिकित्सा एवं सहयोग शाखा, सफाईकर्मी, रिसेप्शनिस्ट, सेल्समैन और खानपान सेवा शाखा के लोग शामिल होंगे।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख