dharma sangrah

माता वैष्णोदेवी मंदिर में रोपवे का परीक्षण 25 मई से

Updated: गुरुवार, 17 मई 2018 (23:40 IST)
भवन (वैष्णोदेवी)। जम्मू-कश्मीर के रिआसी जिले में त्रिकुटा पहाड़ी में स्थित माता वैष्णोदेवी मंदिर के लिए रोपवे का प्रायोगिक परीक्षण 25 मई से शुरू होगा और 20 दिनों तक चलेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी। यह परीक्षण विशेषज्ञों की टीम की निगरानी में होगा।

उन्होंने कहा कि रोपवे के जून में चालू होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 मई को ताराकोटे मार्ग का उद्घाटन करेंगे। वैष्णोदेवी मंदिर के लिए यह मार्ग वैकल्पिक सात किलोमीटर का रास्ता होगा।

श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड के अतिरिक्त सीईओ डॉ. एमके कुमार ने कहा कि भवन से भैरो घाटी तक यात्री रोपवे परियोजना का प्रायोगिक परीक्षण 25 मई से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि प्रायोगिक परीक्षण 15 जून तक चलेगा और इस दौरान सुरक्षा और आपात तंत्र सहित विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कल मार्ग पर आंशिक परीक्षण किया गया और यह सफल रहा। 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख