Hanuman Chalisa
✕

पटना के होटल में लगी भीषण आग, 6 की मौत व 2 की हालत गंभीर

जांच के लिए विशेष टीम बुलाई

Updated: गुरुवार, 25 अप्रैल 2024 (16:41 IST)
fire in Patna hotel : बिहार की राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन (railway station) के समीप एक होटल में गुरुवार को भीषण आग (fire) लगने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक (पटना सेंट्रल) चंद्र प्रकाश ने बताया कि अब तक 6 लोगों की मौत हुई है जिनमें 3 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 2 अन्य व्यक्तियों की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि बाकी घायल खतरे से बाहर हैं।

ALSO READ: गाजीपुर लैंडफिल में आग मामले में दिल्ली पुलिस ने की FIR
 
जांच के लिए विशेष टीम बुलाई : प्रकाशा ने बताया कि मृतकों की पहचान करने के बाद उनके परिजनों को सूचित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच के लिए विशेष टीम बुलाई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित उक्त बहुमंजिला इमारत से अग्निशमन कर्मियों द्वारा 20 से अधिक लोगों को बचाया गया है।
 
उन्होंने कहा कि अग्निशमन दस्ते द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और आग पर काबू पा लिया गया है। हादसा स्थल पर अग्निशमन दस्ते का नेतृत्व कर रहे उपमहानिरीक्षक मृत्युंजय कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों ने रसोई गैस सिलेंडर से आग लगने की बात बताई है, पर उपमहानिरीक्षक ने कहा कि आग कैसे लगी, इस बारे में तत्काल पता नहीं लग पाया है। जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारण की जानकारी मिल सकेगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

अगला लेख