biodatamaker
✕

इस माह के अंत में मार्स रोवरों और उपग्रहों को निर्देश नहीं भेजेंगे : नासा

Updated: सोमवार, 17 जुलाई 2017 (15:41 IST)
वॉशिंगटन। इस माह के अंत में नासा मंगल पर मौजूद 2 रोवरों और अपने 4 कृत्रिम  उपग्रहों को निर्देश नहीं देगा, क्योंकि ग्रहों की गति के चलते पृथ्वी और मंगल के बीच  संवाद बाधित होगा।
 
नासा ने कहा कि इस माह ग्रहों की गति के चलते मंगल पृथ्वी के लिहाज से सूर्य के  लगभग पूरी तरह पीछे हो जाएगा। इससे पृथ्वी और मंगल के बीच का संवाद बाधित हो  जाएगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि वह 22 जुलाई से 1 अगस्त तक मंगल की  कक्षा में मौजूद 4 उपग्रहों और 2 रोवरों को निर्देश भेजने से परहेज करेगा।
 
कैलिफोर्निया में नासा की जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी के चाड एडवडर्स ने कहा कि सावधानी  बरतते हुए इस अवधि में हम मंगल पर मौजूद अपनी संपदाओं से संवाद नहीं करेंगे,  क्योंकि संवाद में खामी आने की आशंका है। हम यह जोखिम नहीं लेना चाहते कि हमारा  अंतरिक्ष यान गलत निर्देश पर काम करे। 
 
हालांकि मंगल से पृथ्वी पर डेटा आना जारी रहेगा। इस दौरान कुछ बिट्स के नुकसान या  गड़बड़ी की आशंका है और डेटा को बाद में एक बार फिर ट्रांसमिट किया जाएगा। (भाषा)

Show comments

5 लोग, 5 कहानी, 30 हजार फुट की ऊंचाई पर ऐसे बची 180 लोगों की जान, पढ़िए फ्लाइट FZ1073 की खौफनाक दास्तां

Nissan की बिक्री में बड़ा उछाल, सितंबर में घरेलू बिक्री दोगुनी होकर 3,300 यूनिट के पार

इस्तीफा नहीं तो आंदोलन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर से CJP का देशव्यापी प्रदर्शन

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश होगी खत्म? 130 KM रेंज के साथ मिलेगा फैमिली कम्फर्ट

Monsoon Update: क्या आपके राज्य से लौटने लगा है मानसून? जानिए अगले 48 घंटों के मौसम का पूरा हाल

सभी देखें

रामनगरी अयोध्या की सुरक्षा होगी और मजबूत, तैनात होंगे NSG के अचूक निशानेबाज

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

अयोध्या में बृजभूषण ने कहा- मैं नहीं लड़ूंगा चुनाव, अखिलेश से रिश्ते पर भी बोल

बालाघाट में बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, पीड़ित परिवारों से जमीन पर बैठकर की बात

पुणे से स्कूल पिकनिक पर गए 8 छात्र रायगढ़ के दिवेआगर बीच में डूबे

अगला लेख