suvichar
✕

मंगल मिशन के लिए 1.3 लाख भारतीयों ने भेजे नाम

Updated: रविवार, 12 नवंबर 2017 (17:20 IST)
नई दिल्ली। अंतरिक्ष में रुचि रखने वाले 1.3 लाख से अधिक भारतीयों ने अपने नाम नासा को भेजे हैं। ये नाम अगले वर्ष मंगल ग्रह जाने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के यान में भेजे जाएंगे। पिछले महीने नासा ने लोगों से कहा था कि वे अपने नाम भेजे जिसे मंगल जाने वाले ‘इनसाइट’ (इंटीरियर एक्सप्लोरेशन यूजिस सिसमिक इंवेस्टीगेशंस) मिशन पर भेजा जाएगा।
 
जिन लोगों ने नाम भेजे थे उन्हें मिशन के लिए ऑनलाइन ‘बोर्डिंग पास’मुहैया कराए गए थे। नामों को एक सिलिकॉन वैफर माइक्रोचिप पर एक इलेक्ट्रॉनिक बीम की मदद से उकेरा जाएगा। चिप को इनसाइट लैंडर डेक के साथ लगाया जाएगा और यह हमेशा के लिए मंगल पर रहेगा। चिप को मंगल ग्रह जाने वाले इनसाइट मिशन पर ले जाया जाएगा जो कि अगले वर्ष 5 मई को रवाना होगा।
 
मंगल पर नाम भेजने के नासा के आह्वान पर बड़ी संख्या में भारतीयों ने अपने नाम उसे भेजे थे। पूरे विश्व से नासा को कुल 2,429,807 नाम मिले थे। इसमें से सबसे अधिक 6,76,773 नाम अमेरिका से थे। इसके बाद चीन से 2,62,752 लोगों ने अपने नाम भेजे थे। इस मामले में भारत का स्थान तीसरा है, जहां से 1,38,899 भारतीयों ने मिशन के लिए अपने नाम भेजे।
 
कैलीफोर्निया स्थित नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के ब्रूस बैनर्ड ने कहा कि मंगल अंतरिक्ष में रुचि रखने वाले सभी आयु के लोगों को रोमांचित करता है। यह मौका उन्हें उस अंतरिक्ष यान का हिस्सा बनने का मौका देगा जो मंगल ग्रह के बारे में अध्ययन करेगा। (भाषा)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख