sundarkand
✕

अब नक्सलियों पर नजर रखेगा कैमरा, बच नहीं पाएंगे...

Updated: शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017 (12:56 IST)
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में तीन दिन पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर नक्सलियों के हमले में 25 जवानों की शहादत के बाद अब सरकार नक्सलियों की हर हरकत पर नजर रखने की तैयारी में है।
 
सीआरपीएफ सूत्रों के मुताबिक बस्तर की भौगोलिक परिस्थितियों एवं घने जंगलों को देखते हुए यहां अब नक्सलियों की हलचल पर नजर रखने के लिए अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग हो सकता है। इन उपकरणों का काम घने जंगलों में नक्सलियों की हलचल को कैमरे में कैद करना और उसे पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंचाना होगा, जिससे नक्सलियों के खिलाफ बनाए जाने वाली रणनीति में मदद मिल सके।
 
सूत्रों ने बताया कि सुकमा हमले के बाद सुरक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों के बीच बुधवार को चिंतागुफा में हुए मंथन में इस बात पर जोर दिया गया है कि नक्सलियों के खिलाफ रणनीति में क्षेत्र की बेहद दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग किया जाए। उपकरण घने जंगलों में जमीन पर होने वाली गतिविधियों का पता लगाते हुए स्पष्ट तस्वीरें ले सकें। (वार्ता)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख