dharma sangrah
✕

गोवा की खराब माली हालत के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : पर्रिकर

Updated: रविवार, 22 जनवरी 2017 (16:39 IST)
पणजी। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने आरोप लगाया है कि गोवा की खराब माली हालत के लिए पूर्व कांग्रेस नीत सरकार जिम्मेदार है और इसी वजह से 2012 से भाजपा के शासन में रोजगार सृजन में देरी हुई।

 
पर्रिकर ने शनिवार शाम चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि मैं स्वीकार करता हूं कि 2012 के विधानसभा चुनाव के घोषणा-पत्र में हमने युवाओं से रोजगार सृजन का जो वादा किया था, उसमें देरी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने पिछले चुनाव में पार्टी के अभियान की कमान संभाली थी और बाद में वे मुख्यमंत्री बने थे।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि जब 2012 में भाजपा ने सत्ता संभाली थी तो पूर्व कांग्रेस नीत गोवा सरकार के घोटालों की वजह से राज्य की माली हालत डांवाडोल थी। जब हमने सरकार संभाली थी तो खनन पर रोक की वजह से भी वित्तीय हालत पर बड़ा असर पड़ा। पर्रिकर ने कहा कि खनन गतिविधि के बंद होने से पूरे राज्य में सभी विधानसभा क्षेत्रों की माली हालत पर असर पड़ा। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

अगला लेख