suvichar
✕

देश के कइ राज्य बाढ़ से बेहाल, मणिपुर में सूखे जैसे हालात

Updated: रविवार, 1 सितम्बर 2019 (10:24 IST)
इम्फाल। केरल, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में इस वर्ष बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। NDRF, SDRF, सेना और स्थानीय एजेंसियों राहत और बचाव अभियान चलाकर लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। एक और यहां भारी बारिश से इन राज्यों में तबाही का मंजर दिखाई दे रहा था तो दूसरी ओर मणिपुर से मानों बादल रूठे हुए थे। कम बारिश की वजह से राज्य में अभी तक बुवाई भी शुरू नहीं हो पाई है। 
 
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के मंत्रिमंडल ने राज्य में कम वर्षा होने के कारण 70 से अधिक तहसीलों में फसल नहीं होने से राज्य में सूखे जैसे हालात की घोषणा की है। मुख्यमंत्री के सचिव एन जियोफ्रे की ओर से जारी बयान में कहा गया कि केन्द्र सरकार से राहत पाने के वास्ते शनिवार को यह निर्णय लिया गया।
 
राज्य सरकार के अनुसार, इस साल कम बारिश के कारण राज्य के 70 से अधिक तहसीलों में फसलें प्रभावित हुई हैं। जिन गांवों में 33 प्रतिशत से 50 प्रतिशत से अधिक फसल नहीं हुई हैं उन्हें मामूली और गंभीर रूप से प्रभावित की श्रेणी में रखा गया है। 
 
बयान के अनुसार मंत्रिमंडल की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने हालात पर चर्चा के लिए कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, शीर्ष अधिकारियों, 16 जिलों के उपायुक्तों और कृषि संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ एक उच्चस्तरीय आपात बैठक की थी।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख