sundarkand
✕

खुश होने के लिए नहीं, खुश होकर जीना है

Updated: मंगलवार, 3 जुलाई 2018 (20:26 IST)
जयपुर। मणिपाल विश्वविद्यालय जयपुर में विद्यार्थियों के लिए आर्ट ऑफ लिविंग का तीन क्रेडिट का कोर्स चलाया जाएगा मणिपाल विश्वविद्यालय जयपुर में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद-एआईसीटीई एवं आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से देश का पांचवां एक्जीक्यूटिव लिडरशिप प्रोग्राम का आयोजन 29 जून से एक जुलाई तक किया गया।
 
कार्यक्रम में ट्रेनर विवेक अग्रवाल एवं सुविधा अग्रवाल, भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्री के पीएस एवं आईएएस ऑफिसर सौरभ जैन ने प्रतिभागियों को ट्रेनिंग दी एवं कहा कि खुश होने के लिए नहीं खुश होकर जीना है।
 
इस अवसर पर मणिपाल विश्वविद्यालय जयपुर के प्रेसिडेंट, प्रो. जीके प्रभु ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के समापन के दौरान एआईसीटीई के नोर्थ वेस्ट रीजन के निदेशक आरके. सोनी ने भी सभी प्रतिभागियों को बधाई दी एवं मणिपाल विश्वविद्यालय जयपुर में इसके आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
 
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट, प्रो. जीके प्रभु ने आर्ट ऑफ लिविंग के पाठ्यक्रम को 3 क्रेडिट के कोर्स के रूप में विद्यार्थियों के लिए आने वाले समय में जोड़ने की घोषणा की। 
 
वर्कशॉप के कोर्डिनेटर प्रो. जीएल शर्मा ने बताया कि वर्कशॉप में मणिपाल विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से करीब 50 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
 
वर्कशॉप में प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के योग, सुदर्शन चक्र विधि, गेम्स एवं अनेक गतिविधियों के माध्यम से इनर्जी एवं क्रिएटीविटी, रेस्पोंसीबिलिटी एवं पॉवर ऑफ माइंड, अलर्टनेस अवेयरनेस, कम्युनिकेशन एवं कानफ्लिक्ट रिसोल्यूशन, हैल्थ एवं फूड, एमपॉवरमेंट एवं सस्टेनिबेलिटी, इम्पेक्ट एवं इन्सपायरेशन के बारे में विस्तार से प्रायोगिक तौर पर प्रशिक्षण देकर लाभान्वित किया।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

INS विक्रांत पर पहली बार उतरा राफेल मरीन फाइटर जेट, भारतीय नौसेना ने वीडियो जारी किया

MLC चुनाव में हार के बाद अखिलेश यादव पर BJP का पलटवार, बोली- 'जीतें तो जनसमर्थन, हारें तो चुनाव आयोग दोषी

चाचा है तो सपा है... लखनऊ में लगे होर्डिंग से अखिलेश गायब, MLC चुनाव के बाद गर्माई सपा की सियासत

दिवाली से पहले किसानों के खाते में आए ₹18,690 करोड़! 9.34 करोड़ अन्नदाताओं को मिली PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

दीपावली-छठ पर घर जाने वालों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार चलाएगी 12 दिन तक अतिरिक्त रोडवेज बसें, जानें किन रूटों पर मिलेगी सुविधा

अगला लेख