biodatamaker

किसान आंदोलन : मंदसौर के शेष इलाकों से हटाया कर्फ्यू

Updated: सोमवार, 12 जून 2017 (09:25 IST)
मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से रविवार को कर्फ्यू पूरी तरह हटा लिया गया क्योंकि स्थिति शांतिपूर्ण रही। किसान आंदोलन का केंद्र रहे मंदसौर शहर के तीन पुलिस थाना क्षेत्रों से कर्फ्यू कल हटाया गया था। लेकिन मंदसौर जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर पिपलियामंडी में कर्फ्यू जारी था जहां किसानों के आंदोलन के दौरान हुई पुलिस की गोलीबारी में पांच किसान मारे गए थे।
 
अतिरिक्त जिला कलेक्टर अर्जुन सिंह डाबर ने बताया कि रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक कर्फ्यू हटा लिया गया है लेकिन ऐहतियात के तौर पर धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी जिसके तहत चार से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक है।
 
राज्य में किसानों ने कर्ज माफी और अपनी उपज के समुचित मूल्य की मांग को लेकर एक जून से आंदोलन शुरू किया था। राज्य की राजधानी भोपाल से करीब 300 किमी दूर, मंदसौर नीमच क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए और फिर आंदोलन राज्य के विभिन्न हिस्सों में फैल गया।
 
मंदसौर में छह जून को पुलिस की गोलीबारी में पांच किसानों की मौत के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख