suvichar
✕

West Bengal elections: ममता बनर्जी ने शुरू की 'मां की रसोई' योजना, 5 रुपए में मिलेगा भरपेट खाना

Updated: सोमवार, 15 फ़रवरी 2021 (23:05 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को 'मां' योजना की डिजिटल तरीके से शुरुआत की जिसके तहत राज्य सरकार निर्धनों को 5 रुपए के किफायती मूल्य पर भोजन मुहैया कराएगी। इस योजना के तहत 5 रुपए में लोगों को थाली में चावल, दाल, एक सब्जी और अंडा करी मिलेगी।
ALSO READ: गृहमंत्री अमित शाह का बंगाल में ऐलान- Corona टीकाकरण के बाद CAA लागू किया जाएगा...
ममता ने कहा कि राज्य सरकार प्रति प्लेट 15 रुपए की सब्सिडी वहन करेगी और लोगों को यह 5 रुपए में मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह हर दिन अपराह्न 1 से 3 बजे के बीच रसोइयों का संचालन करेंगे तथा धीरे-धीरे राज्य में हर जगह ऐसे रसोईघर स्थापित किए जाएंगे। ममता ने कहा कि किसी दिन मैं जाकर इसे चखूंगी।  इस योजना के तहत लोगों को भोजन 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर मिलेगा।
ALSO READ: चुनाव के बाद ममता भी बोलेंगी जय श्रीराम, बंगाल में अमित शाह
ममता ने कहा कि यह अनूठा विचार है। हमने बजट में इस योजना की घोषणा की थी और 8 दिनों के भीतर इसे शुरू करने में सफल रहे। उन्होंने इतने कम समय में इसे संभव बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों का धन्यवाद दिया। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता ने कहा कि राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 1,00 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। यह प्रायोगिक आधार पर शुरू किया गया है और शुरुआत में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। 
 

पहले दिन कोलकाता के अलावा मालदा, दक्षिण दिनाजपुर, पश्चिमी मेदिनीपुर और हावड़ा जैसे जिलों में कुछ स्थानों पर 'मां' रसोई शुरू हुई। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने पिछले साल सितंबर में राज्य में 'दीदीर रानाघर' नाम की ऐसी ही पहल शुरू की थी जिसमें लॉकडाउन के दौरान अपनी नौकरियां गंवाले वाले प्रवासी मजदूरों को 5 रुपए में भोजन दिया जाता था।  राज्य में विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने हैं। (भाषा)

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

Pakistan की सड़कों पर क्यों शुरू हुआ संग्राम, मुनीर-शरीफ फिर परेशान, इमरान की रिहाई को लेकर क्या है PTI का प्लान

UP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें, खिलेश का अंदाज कुछ ऐसा रहा...

अयोध्या में राजनाथ सिंह, कहा- योगी के नेतृत्व में यूपी की शासन व्यवस्था उत्कर्ष पर

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, सड़क पर शव की तरह लेटकर जताया विरोध, VIDEO हुआ वायरल

अगला लेख