Hanuman Chalisa

ममता बनर्जी ने स्वतंत्रता सेनानी मातांगिनी हाजरा को याद किया

Updated: शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017 (18:18 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश की आजादी के लिए लड़ते हुए 29 सितंबर 1942 को अपनी जान गंवाने वाली स्वतंत्रता सेनानी मातांगिनी हाजरा के बलिदान को शुक्रवार को याद किया। बनर्जी ने शुक्रवार सुबह ट्वीट किया कि स्वतंत्रता सेनानी मातांगिनी हाजरा को याद कर रही हूं जिन्होंने वर्ष 1942 में आज के ही दिन देश के लिए जान दे दी थी। 
 
भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लेते हुए 73 वर्षीय हाजरा ने 29 सितंबर 1942 को मिदनापुर जिले में तामलुक पुलिस थाने तक करीब 6,000 कांग्रेस समर्थकों की रैली का नेतृत्व किया था। रैली में ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं।
 
जब रैली तामलुक शहर के बाहरी इलाके में पहुंची तो लोगों को वहां से जाने के लिए कहा गया। हाजरा ने आदेश का पालन करने से इंकार कर दिया और वे वंदे मातरम् बोलते हुए आगे बढ़ने लगीं जिसके बाद उन्हें गोली मार दी गई। (भाषा)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

कंप्यूटर साइंस फैकल्टी ने पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मगिलिगन से सीखे सतत जीवनशैली के गुर

बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी 'हनुमान अंश' देखकर भावुक हुए सीएम धामी, कलाकारों की जमकर की तारीफ

बिहार में बाढ़ का तांडव: गंगा समेत 7 नदियां उफान पर, 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा प्रभावित

बागपत में दर्दनाक सड़क हादसा: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप वैन पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मौत

DU के पास बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में 5 मंजिला हॉस्टल इमारत ढही, 7 छात्रों की मौत से मचा कोहराम

अगला लेख