ramcharitmanas
✕

ममता का मोदी पर बड़ा प्रहार, देश की तुलना पाकिस्तान से क्यों करते हैं पीएम

Updated: शुक्रवार, 3 जनवरी 2020 (14:39 IST)
सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए सवाल किया कि वे भारत की तुलना बार-बार पाकिस्तान से क्यों करते हैं? ममता ने सिलीगुड़ी में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में आयोजित एक रैली में कहा कि यह शर्म की बात है कि आजादी से 70 साल बाद भी लोगों को अपनी नागरिकता साबित करनी पड़ रही है।
ALSO READ: जब तक मैं जिंदा हूं बंगाल में CAA नहीं : ममता बनर्जी
उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा कि भारत एक बड़ा देश है जिसकी संस्कृति एवं विरासत समृद्ध है। आप हर मामले में पाकिस्तान का जिक्र क्यों करते हैं? उन्होंने भाजपा पर राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के क्रियान्वयन को लेकर जान-बूझकर भ्रम पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके नेता एक-दूसरे के विरोधाभासी बयान दे रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि एनआरसी लागू नहीं किया जाएगा, दूसरी ओर केंद्रीय गृहमंत्री एवं अन्य मंत्री दावा कर रहे हैं कि यह प्रक्रिया पूरे देश में लागू की जाएगी।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख