Hanuman Chalisa
✕

ममता बनर्जी ने भाजपा के विजय जुलूस पर लगाई रोक, पुलिस को दिए यह निर्देश

Updated: शुक्रवार, 7 जून 2019 (07:38 IST)
कोलकाता। भाजपा पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को सूबे में भाजपा के विजय जुलूसों पर रोक लगा दी। उन्होंने पुलिस से कहा है कि इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। ममता ने भाजपा पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता निर्मल कुंडु की हत्या का आरोप लगाया। हालांकि, भाजपा इन आरोपों से इनकार किया है। 
 
24 परगना जिले में मारे गए टीएमसी नेता निर्मल कुंडू के घर पहुंचीं ममता ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि भगवा पार्टी राज्य में आतंक का माहौल बना रही है। उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि भाजपा विजयी जुलूसों के नाम पर हुगली, बांकुरा, पुरुलिया और मिदनापुर में हिंसा फैला रही है। अब एक भी ऐसा विजयी जुलूस नहीं निकाला जाएगा। 
 
ममता ने कहा, 'भाजपा उन स्थानों पर आतंक का माहौल बना रही है जहां से हम जीते (लोकसभा चुनाव) हैं। वह (भाजपा) बंगाल की संस्कृति को भी अपमानित करने की कोशिश कर रही है।' उन्होंने दिवंगत कार्यकर्ता के आवास के बाहर संवाददाताओं से कहा, 'भाजपा क्यों लोगों को मारने जैसे अत्याचार कर रही है? यह कैसी राजनीति है?' ममता ने कहा कि यह मामला सीआईडी को सौंपा गया है। 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख