dharma sangrah
✕

ममता बनर्जी ने बताया विधानसभा चुनाव 2026 में कितनी सीट जीतेगी TMC

Updated: गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025 (15:13 IST)
Mamata Banerjee News : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2026 के विधानसभा चुनाव में कुल 294 में से 215 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य रखा और कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दमदार प्रदर्शन की वजह से भाजपा की सीटों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिलेगी। भाजपा ने 2021 के विधानसभा चुनाव में 77 सीटें जीती थीं। बनर्जी ने पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, हम अगले बंगाल विधानसभा चुनावों में 294 में से 215 से अधिक सीट जीतेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि भाजपा की संख्या में और गिरावट आए।
 
भाजपा पर कटाक्ष करते हुए टीएमसी प्रमुख ने पिछले चुनाव में लगाए गए भगवा पार्टी के नारों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा नेताओं ने '200 पार' कहा था, लेकिन हार गए। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने '400 पार' का दावा किया, लेकिन वे बहुमत भी हासिल नहीं कर पाए।
ALSO READ: RG Kar case : ममता बनर्जी ने पीड़िता को बताया बहन, दोषियों के लिए की सख्‍त सजा की मांग
अभिषेक (बनर्जी) ने जो कहा, वह बिल्कुल सही है। हम दो-तिहाई बहुमत हासिल करेंगे, लेकिन आपको इससे भी बड़ी जीत सुनिश्चित करनी होगी। इस बार भाजपा उम्मीदवारों की जमानत जब्त करानी होगी। ममता बनर्जी की बात का समर्थन करते हुए टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के लिए निर्णायक जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
 
उन्होंने कहा, बंगाल के भविष्य को सुरक्षित करने की लड़ाई शुरू हो गई है। हमें टीएमसी की जीत सुनिश्चित करनी है और ममता बनर्जी को लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनाना है। हमारा लक्ष्य 2026 के विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल करना है।
ALSO READ: ममता बनर्जी के 'मृत्यु कुंभ' वाले बयान पर फूटा अयोध्या के संतों का गुस्सा, बोले- बुद्धि हो गई भ्रष्ट
सत्तारूढ़ टीएमसी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में 213 सीट जीतकर आसानी से बहुमत हासिल किया था, जबकि भाजपा ने 77 सीट पर जीत हासिल की थी। 2026 के विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ, टीएमसी अपने जनाधार को मजबूत बनाने और राज्य में भाजपा की चुनौती का मुकाबला करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख