biodatamaker

भंवरीदेवी हत्याकांड मामले में पूर्व विधायक मलखान सिंह को मिली जमानत

Updated: बुधवार, 18 अगस्त 2021 (16:36 IST)
जोधपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय ने चर्चित भंवरीदेवी अपहरण एवं हत्या मामले में एक मुख्य आरोपी पूर्व कांग्रेस विधायक मलखान सिंह बिश्नोई को जमानत दे दी है जबकि अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनाई 23 अगस्त तक टाल दी। न्यायमूर्ति दिनेश मेहता की एकल पीठ ने मलखान सिंह बिश्नोई की जमानत की अर्जी मंगलवार को स्वीकार कर कर ली। इसके साथ ही अपहरण और हत्या के इस चर्चित मामले में 17 आरोपियों में से नौ को अब तक जमानत मिल चुकी है। इस मामले में मुख्य आरोपी पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा स्वास्थ्य कारणों से जमानत पर बाहर हैं।

ALSO READ: अफगानिस्तान के जलालाबाद प्रदर्शनकारियों पर तालिबानी लड़ाकों ने चलाई गोलियां, रोते हुए दिखे लोग (वीडियो)
 
उल्लेखनीय है कि इस मामले में एक आरोपी परसराम को पिछले महीने उच्चतम न्यायालय ने जमानत दे दी थी। उच्चतम न्यायालय का कहना था कि दस साल होने आए हैं लेकिन सुनवाई अब भी पूरी होती नहीं दिख रही। उच्चतम न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए मलखान बिश्नोई के वकील ने अदालत में तर्क दिया कि मामले में सुनवाई में इतना लंबा समय लगा है और आरेापी पहले ही 10 साल न्यायिक अभिरक्षा में बिता चुका है। इस मामले में मदेरणा की जमानत याचिका भी उच्च न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है। कुछ अन्य आरोपियों की याचिकाओं के साथ इस पर 23 अगस्त को सुनवाई होगी।

ALSO READ: पाकिस्तान में लड़की के साथ हुआ शर्मनाक वाकया, हवा में उछाला और कपड़े फाड़े
 
गौरतलब है कि नर्स भंवरीदेवी सितंबर 2011 में लापता हो गई थी। उसके पति अमरचंद ने आरोप लगाया कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार में जल संसाधन मंत्री मदेरणा के कहने पर भंवरी का अपहरण किया गया। बाद में अमरचंद भी इस मामले में संलिप्त पाया गया। मदेरणा एवं भंवरीदेवी की एक सीडी सार्वजनिक होने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मदेरणा को मंत्री पद से हटा दिया था। सीबीआई ने 2 दिसंबर 2012 को मदेरणा को गिरफ्तार किया।(भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी

PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो का सफर, अब तक 12 दफा कर चुके हैं यात्रा, बच्‍चों से ऐसे की गुफ्तगू

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

अगला लेख