ganesh chaturthi
✕

माहिम के पास ट्रेन पटरी से उतरी, 5 लोग घायल

Updated: शुक्रवार, 25 अगस्त 2017 (12:59 IST)
मुंबई। उपनगरीय ट्रेन के 4 डिब्बे शुक्रवार सुबह माहिम स्टेशन के पास हार्बर लाइन पर पटरी से उतर गए जिससे 5 यात्री घायल हो गए। यह जानकारी पश्चिम रेलवे ने दी है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण वडाला-अंधेरी प्रखंड पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है।
 
यह लोकल ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से चली थी और अंधेरी स्टेशन की ओर जा रही थी। माहिम स्टेशन के पास इसके ऊपर लगे उपकरण (ट्रेन की गति के लिए बिजली उपलब्ध करवाने वाला उपकरण) में खराबी का पता चला।
 
पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रविंदर भाटकर ने कहा कि इस समस्या के कारण ट्रेन को दूसरी पटरी पर भेजा जाना था। 9 बजकर 55 मिनट पर जब ट्रेन प्लेटफॉर्म से पीछे की ओर बढ़ रही थी, तभी सामने के 4 डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने कहा कि डिब्बों को जल्दी से जल्दी वापस पटरी पर लाने की कोशिशें हो रही हैं।
 
पश्चिमी रेलवे ने एक ट्वीट में कहा कि सीएसएमटी-अंधेरी हार्बर लोकल के 4 डिब्बों को लगभग 3 घंटे में वापस पटरी पर लाए जाने की संभावना है। हल्की चोटों का शिकार हुए 5 यात्रियों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई है। 
 
भाटकर ने कहा कि ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण वडाला-अंधेरी प्रखंड पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है, हालांकि चर्चगेट-विरार प्रखंड की सभी पश्चिमी मुख्य लाइनों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि घटना की वजह का पता लगाने के लिए एक जांच गठित की जाएगी। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख