dharma sangrah
✕

उद्धव ठाकरे की घोषणा, MPSC की परीक्षा 21 मार्च को

Updated: शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (15:28 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा 21 मार्च को होगी। आयोग ने शुक्रवार को यह घोषणा की। पहले यह परीक्षा आगामी रविवार को होने वाली थी, लेकिन एमपीएससी ने कोविड-19 संबंधी हालात के मद्देनजर गुरुवार को इसे स्थगित कर दिया था। परीक्षा स्थगित करने की घोषणा राहत एवं पुनर्वास विभाग ने एक सर्कुलर में की थी लेकिन छात्रों ने इसका विरोध किया।
ALSO READ: महाराष्ट्र के नागपुर में 15 से 21 मार्च तक संपूर्ण Lockdown
विपक्षी भाजपा के साथ-साथ सत्तारूढ़ गठबंधन कांग्रेस और राकांपा के नेताओं ने भी इस फैसले की आलोचना की। इसके बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार शाम को घोषणा की कि परीक्षा अब 22 मार्च को होगी।
 
हालांकि आयोग ने कहा कि परीक्षा अब 21 मार्च को पूरे राज्य में उन्हीं केंद्रों में होगी। जिन छात्रों को 14 मार्च को निर्धारित परीक्षा के लिए हॉल टिकट मिल चुके हैं, वे 21 मार्च को परीक्षा में बैठ सकेंगे। आयोग ने यह घोषणा भी की कि 27 मार्च और 21 अप्रैल को होने वाली 2 अन्य परीक्षाएं भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। प्रारंभिक परीक्षा पहले पिछले वर्ष अप्रैल में होनी थी लेकिन कोविड-19 के कारण यह बार-बार टलती गई। (भाषा)


Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

अगला लेख