• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. maharashtra crime news bjp MLA attacks shivsena leader in police station
Last Updated : शनिवार, 3 फ़रवरी 2024 (09:27 IST)

शिवसेना शिंदे गुट के नेता पर पुलिस स्टेशन में चलाई गोलियां, भाजपा विधायक गिरफ्तार

ganpat gaikwad
Maharashtra news : महाराष्ट्र में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में एक भाजपा विधायक ने शिवसेना शिंदे गुट के एक नेता को पुलिस स्टेशन में गोली मार दी। पुलिस ने इस मामले में भाजपा विधायक को गिरफ्तार कर लिया है।
 
कल्याण ईस्ट विधानसभा सीट से भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ के बीच बीते कई दिनों से जमीन विवाद चल रहा है। इसी के चलते दोनों पक्ष बीती रात उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।
 
पुलिस स्टेशन में दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। इस पर भाजपा विधायक ने थाने में ही गोलियां चला दी। इससे दो लोग घायल हुए हैं। 
 
घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिवसेना नेता के शरीर से 5 गोलियां निकाली गई हैं, लेकिन अभी भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
Edited by : Nrapendra Gupta