dharma sangrah
✕

महाराष्ट्र भाजपा को मिल सकता है नया अध्यक्ष, दानवे के केंद्र में चुने जाने से पद हुआ है खाली

Updated: शुक्रवार, 31 मई 2019 (16:34 IST)
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष रावसाहेब दानवे को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने के बाद प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी को इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में नेतृत्व के लिए नया चेहरा मिलने की संभावना है।
 
भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों ने बताया कि दानवे के उत्तराधिकारी के चयन के लिए प्रदेश इकाई की बैठक शीघ्र होने की संभावना है। सत्तारूढ़ दल के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और राज्य इकाई की कोर कमेटी के परामर्श के आधार पर इस संबंध में कोई निर्णय किया जाएगा। पहले पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने दीजिए। 
 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कैबिनेट में शामिल किया गया है। शाह गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से सांसद हैं।
 
उत्तर महाराष्ट्र के जालना से फिर से चुने गए दानवे को गुरुवार को मोदी की नई टीम में राज्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई। उन्हें उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग दिया गया है। वे इससे पहले भी मोदी मंत्रिमंडल में इसी विभाग के राज्यमंत्री रह चुके हैं।
 
दानवे को देवेंद्र फडणवीस के स्थान पर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया गया था, जब अक्टूबर 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद फडणवीस को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया था। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख