Hanuman Chalisa
✕

महाराष्ट्र में भी शुरू होगी बैलगाड़ी दौड़, विधेयक पारित

Updated: शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017 (08:19 IST)
मुंबई। तमिलनाडु में जल्लीकट्टू को फिर से शुरू करने को लेकर हाल में एक कानून बनाए जाने के बाद महाराष्ट्र विधानसभा ने गुरुवार को राज्यभर में बैलगाड़ी दौड़ को एक बार फिर शुरू करने के लिए एक विधेयक पारित किया।

विधेयक विपक्षी विधायकों की अनुपस्थिति में पारित किया गया। विपक्षी विधायक पिछले कुछ दिनों से सत्र का बहिष्कार कर रहे हैं। पशु क्रूरता रोकथाम (महाराष्ट्र संशोधन) विधेयक के माध्यम से बैलगाड़ी दौड़ को विनियमित किया जाएगा। ग्रामीण महाराष्ट्र में लोकप्रिय इस खेल को वर्ष 2014 में प्रतिबंधित किया गया था।
 
इस विधेयक पर चर्चा के दौरान पशुपालन मंत्री महादेव जानकर ने कहा कि परंपरा और संस्कृति को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए केंद्र के पशू क्रूरता रोकथाम अधिनियम में संशोधन किया गया है। उन्होंने कहा कि बैलों के देशी नस्लों को बचाए रखने की भी जरूरत है।
 
जानकर ने कहा कि केंद्रीय कानून में जरूरी संशोधनों के बिना कानूनी रूप से बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन संभव नहीं था। संशोधन के अनुसार संबंधित जिला कलेक्टर की पूर्वानुमति के बाद बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन किया जा सकता है, हालांकि उनको आश्वस्त करना होगा कि इससे पशु को किसी प्रकार का दर्द या परेशानी नहीं होगी। कानून का उल्लंघन करने वालों पर 5 लाख रुपए तक का जुर्माना या 3 वर्ष तक की जेल की सजा दी जा सकती है। (भाषा)
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

अगला लेख