manglik dosh calculator
✕

नरेंद्र गिरि मामले में अभियुक्तों का नार्को टेस्ट कराने की अर्जी खारिज

Updated: मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021 (00:19 IST)
प्रयागराज। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु के मामले में मुख्य अभियुक्तों का नार्को टेस्ट कराने की सीबीआई की अर्जी सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने खारिज कर दी।

जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि नरेंद्र गिरि मामले में जेल में निरुद्ध आनंद गिरि, आद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी का नार्को टेस्ट कराने की सीबीआई की अर्जी अदालत ने आज खारिज कर दी।

उन्होंने बताया कि सीबीआई की नार्को टेस्ट की मांग पर इन अभियुक्तों ने आपत्ति जताई जिस पर अदालत ने यह अर्जी खारिज की। साथ ही अदालत ने इन तीनों अभियुक्तों की न्यायिक हिरासत 30 अक्टूबर तक के लिए सोमवार को बढ़ा दी।

इससे पूर्व सीबीआई ने तीन मुख्य आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट (नार्को टेस्ट) कराने की अनुमति संबंधी अर्जी 11 अक्टूबर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दाखिल की थी।

उल्लेखनीय है कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि 20 सितंबर को अपने श्रीमठ बाघंबरी गद्दी में अपने कमरे में मृत पाए गए थे। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर फांसी लगाई थी। घटनास्थल पर मिले कथित सुसाइड नोट में महंत नरेंद्र गिरि ने इन तीन आरोपियों को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था।(भाषा) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के मास्टस्ट्रोक से बिखर गया राहुल की अगुवाई वाला INDIA गठबंधन?

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

अगला लेख