Daily Horoscope
✕

Mahakal Lok Corridor : शुरुआत से पहले फ्लाईओवर बना सेल्फी प्वॉइंट, लोगों की दीवानगी बढ़ी

Updated: गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 (15:28 IST)
उज्जैन (एमपी)। उज्जैन निवासी दीपू शर्मा अपने गृहनगर में शीघ्र खुलने वाले महाकाल गलियारे को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वे शानदार नई परियोजना की एक झलक पाने और सेल्फी लेने के लिए लगभग हर रात अपने घर के पास स्थित पुराने ओवरब्रिज पहुंचते हैं। त्रिशूल और भगवान शिव की मुद्रा वाले 108 अलंकृत बलुआ पत्थर के स्तंभों का दृश्य लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है।
 
शर्मा जैसे ऐसे कई स्थानीय लोग हैं, जो हरिफाटक ओवरब्रिज के रैंप (ढलान) से दिखने वाले मनमोहक दृश्य की सराहना करते हैं। यहां से दिखने वाला सजावटी त्रिशूल और भगवान शिव की मुद्रा वाले 108 अलंकृत बलुआ पत्थर के स्तंभों का दृश्य लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। साथ ही भगवान की मूर्तियों और जगमग भित्तिचित्र के पास लगे फव्वारे इसकी सुंदरता को और बढ़ा देते हैं।
 
परियोजना स्थल को दूर से निहारने का यह उत्साह पिछले कुछ हफ्तों में बढ़ा है। पिछले महीने मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की इस पवित्र शहर में हुई पहली बैठक के बाद फ्लाईओवर सेल्फी के लिए लोगों की दीवानगी बढ़ गई है।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को महाकाल गलियारा पुनर्विकास परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना के निर्माण को लेकर शहर के लोग बहुत उत्साहित हैं, क्योंकि इससे भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को पहुंचने और पवित्र शिवलिंग के दर्शन करने में आसानी होगी। हर दिन शाम ढलने के बाद काफी संख्या में लोग ओवरब्रिज के पास एकत्र होकर प्राचीन रुद्रसागर झील को निहारते हैं और गलियारे की पृष्ठभूमि में सेल्फी लेते हैं।
 
परियोजना स्थल के समीप जयसिंहपुरा क्षेत्र निवासी शर्मा नवरात्रि के दौरान मंगलवार रात को अपनी पत्नी के साथ फ्लाईओवर पर घूमने गए थे, जहां उन्होंने सुंदर नजारों के साथ सेल्फी और तस्वीरें लीं। शर्मा ने कहा कि उज्जैन के लोग खासकर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इस बात की पुष्टि के बाद नए गलियारे को लेकर बेहद उत्साहित हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्द ही इसका उद्घाटन करेंगे। जैसे-जैसे वे दिन नजदीक आ रहा है, उत्साह बढ़ता ही जा रहा है।
 
शर्मा की पत्नी ने कहा कि उनके पड़ोस की महिलाएं और युवा नए गलियारे को लेकर बेहद उत्साहित हैं। राज्य सरकार ने 900 मीटर से अधिक लंबे गलियारे का नाम 'महाकाल लोक' रखा है। 2 भव्य प्रवेश द्वारों (नंदी द्वार और पिनाकी द्वार) गलियारे के शुरुआती स्थान के पास बनाए गए हैं, जो प्राचीन मंदिर के प्रवेश द्वार तक जाते हैं। स्थानीय कैब चालक रोहित सोंगारा ने कहा कि ओवरब्रिज का यह हिस्सा मुख्य प्रवेश द्वार (नंदी द्वार) के सामने पड़ता है और यह लोगों के लिए पसंदीदा सेल्फी प्वॉइंट बन गया है। यह उत्साह पिछले कुछ हफ्तों में बढ़ा है।Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)
Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

एक सेकंड की देरी और चली जाती बेजुबान की जान, बाइक सवार ने ऐसे रोका ट्रैफ‍िक बचाई जान, हुई वाह वाही

साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड पर सोनिया गांधी के दावे को राकेश अस्थाना ने क्यों नकारा? पूर्व एसआईटी प्रमुख के बड़े खुलासे

क्‍या शेख हसीना की बांग्‍लादेश वापसी होगी, भारत ने रखी दो शर्तें?

अगला लेख