dharma sangrah
✕

महादई नदी जल विवाद : बंद से जनजीवन प्रभावित

Updated: गुरुवार, 25 जनवरी 2018 (14:37 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक और गोवा के बीच महादई नदी जल विवाद सुलझाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हस्तक्षेप की मांग करते हुए कन्नड़ समर्थक संगठनों ने गुरुवार को बंद किया जिससे कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में जनजीवन प्रभावित रहा।
 
कर्नाटक में सुबह से शाम तक के लिए बुलाए गए बंद का सबसे अधिक असर मालप्रभा नदी बेसिन के अंतर्गत आने वाले उत्तरी जिलों में दिखाई दिया। कुछ सार्वजनिक सेवाओं के ठप पड़ने से अन्य इलाकों में भी जनजीवन प्रभावित हुआ। सरकारी बसें सड़कों से नदारद रहीं जिससे शहर के बाहर से आए लोग यहां प्रमुख बस अड्डे पर ही फंस गए। मैसूर, गडग, धारवाड़ और हासन से भी इसी तरह की रिपोर्टें मिल रही हैं।
 
ऑटोरिक्शा और कैब भी कम संख्या में सड़कों पर दिखाईं दीं। कैब और ऑटोरिक्शा चालकों का कहना है कि अधिकतर कार्यालयों के बंद होने के कारण गुरुवार को यात्री कम हैं। एहतियाती तौर पर राज्य के अधिकतर हिस्सों में पहले ही स्कूल और कॉलेज की छुट्टी कर दी गई है। कई परीक्षाओं की तारीखों में भी फेरबदल किया गया है।
 
कर्नाटक में विपक्षी दल भाजपा ने बंद को राजनीति से प्रेरित करार देते हुए इसमें सत्तारूढ़ कांग्रेस की भूमिका होने का आरोप लगाया। उसने कहा कि यह जान-बूझकर ऐसे दिन किया जा रहा है, जब गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह यहां पार्टी रैली को संबोधित करने वाले हैं। इसी तरह बेंगलुरु में 4 फरवरी को बंद बुलाया गया है जिस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा है।
 
भाजपा के सांसद प्रताप सिम्हा ने मैसूर में पत्रकारों से बात करते हुए इसे सरकार प्रायोजित बंद करार दिया, दूसरी ओर गोवा के सरकारी कंदब ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (केटीसीएल) ने बंद को देखते हुए कर्नाटक के लिए अपनी बस सेवाएं निलंबित कर दी हैं। केटीसीएल की  बसें कर्नाटक की बेलगांवी, हुबली, बागलकोट, बेंगलुरु और अन्य स्थानों पर अपनी बसों का परिचालन करती हैं। बंद के मद्देनजर उसने अपनी बस सेवाएं निलंबित कर रखी हैं।
 
केटीसीएलके प्रबंध निदेशक डेरिक नात्तो ने कहा कि हड़ताल के चलते सेवाएं निलंबित की गई हैं। हड़ताल खत्म होने के बाद बस सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी तथा रोजाना कर्नाटक जाने वाली 23 बसों का परिचालन अगले आदेश तक बंद रहेगा।
 
महाराष्ट्र तथा कर्नाटक की ओर से नदी के पानी का रुख मोड़ने के लिए उठाए जा सकते संभावित कदमों की निगरानी के लिए गोवा सरकार ने 4 सदस्यीय समिति का गठन भी किया है। (भाषा)

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

राजनीतिक शोर बनाम बुनियादी विकास: गुजरात के वडोदरा और एमपी के इंदौर की आंखों- देखी कहानी, क्‍या है फर्क?

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

महंगाई का एक और झटका, अक्टूबर में 12.29% पर पहुंची थोक मुद्रास्फीति, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर

अगला लेख