shradh paksha
✕

Weather update : मध्यप्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Updated: रविवार, 25 अगस्त 2019 (12:15 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार सुबह तक भारी बारिश होने की संभावना है जबकि पिछले 24 घंटों में लगभग पूरे राज्य में अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार की सुबह तक चेतावनी के साथ भोपाल, इंदौर, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा सहित 20 जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
 
मौसम विभाग के भोपाल केन्द्र के अधिकारी उदय सरवटे ने बताया कि प्रदेश के बैतूल शहर में शनिवार सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे के बीच 86 मिमी बारिश हुई।
 
इसके अलावा, छतरपुर जिले के राजनगर में शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह के बीच 158.6 मिमी बारिश हुई। उन्होंने कहा कि सोमवार की सुबह तक चेतावनी के साथ भोपाल, इंदौर, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा सहित 20 जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
 
अधिकारी ने कहा कि रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, भिंड और मंडला सहित 28 जिलों में कई स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बारिश हो सकती है।
 
पारसडोह बांध के 6 गेट खोले : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले और आसपास के क्षेत्रों में लगातार जारी बारिश के बीच ताप्ती नदी पर बने पारसडोह बांध के 6 गेट खोल दिए गए। यहां से 375 क्यूबिक मीटर पानी प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है। ताप्ती नदी पर बने चंदोरा बांध के भी 6 गेट खोलकर 50 क्यूबिक मीटर पानी प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है।
 
मुलताई डिवीजन सब इंजीनियर सीबी पाठेकर ने बताया कि तेज बारिश के चलते बांध में अधिक जल भराव हो गया। गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। मुलताई एसडीएम सीएल चनाप ने बताया कि शनिवार शाम को ताप्ती नदी किनारे के गांवों में सूचना दे दी गई थी। तेज बारिश के चलते चन्दोरा और पारसडोह बांध के आज सुबह गेट खोले गए हैं।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख