• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Madhya Pradesh's first woman Chief Secretary Nirmala Buch passed away
Written By
Last Updated :भोपाल , रविवार, 9 जुलाई 2023 (19:09 IST)

मध्यप्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव निर्मला बूच का निधन

मध्यप्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव निर्मला बूच का निधन - Madhya Pradesh's first woman Chief Secretary Nirmala Buch passed away
Nirmala Buch passed away : भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की सेवानिवृत्त अधिकारी और मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव निर्मला बूच का वृद्धावस्था संबंधी बीमारी के कारण रविवार को यहां निधन हो गया। 1960 बैच की सेवानिवृत्त अधिकारी 90 वर्ष की थी और उनके पति दिवंगत एमएन बूच भी एक प्रसिद्ध आईएएस अधिकारी थे।

यह जानकारी उनके पारिवारिक सूत्रों ने दी। सूत्रों ने बताया कि 1960 बैच की सेवानिवृत्त अधिकारी 90 वर्ष की थी और उनके पति दिवंगत एमएन बूच भी एक प्रसिद्ध आईएएस अधिकारी थे। उनके परिवार में उनका इकलौता बेटा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, बूच ने कर्तव्यनिष्ठा और प्रशासनिक दक्षता से कार्य करते हुए पहचान बनाई और सामाजिक क्षेत्र में भी उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)