suvichar

अगले 48 घंटे में मध्यप्रदेश में दस्तक दे सकता है मानसून

Updated: रविवार, 23 जून 2019 (22:55 IST)
भोपाल। अगले 48 घंटे में पूर्वी मध्यप्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने रविवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण मानसून की रफ्तार में बढ़ोतरी हुई है।
 
मानसून के अगले 48 घंटे में छत्तीसगढ़ की ओर से पूर्वी मध्यप्रदेश में दस्तक देने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश में सबसे पहले मंडला एवं जबलपुर में आएगा। इसके बाद राज्य के अन्य भागों में इसके प्रवेश करने की उम्मीद है।
 
मिश्रा ने बताया कि रविवार को रतलाम में 16 मिलीमीटर एवं इंदौर में 3.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इनके अलावा प्रदेश के कई इलाकों में आज हल्की बारिश हुई, जिससे प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम सुहावना हो गया है। उन्होंने कहा कि रविवार को राजगढ़ में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटे में उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, कटनी, छिंदवाड़ा, इंदौर, धार, खंडवा, खरगोन, आलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी एवं बुरहानपुर जिलों में अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें गिरने एवं तेज हवाएं चलने की संभावना है, वहीं भोपाल सहित प्रदेश के अन्य जिलों में कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बारिश गिरने की संभावना है।

Show comments

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

MP Police Promotion: पुलिस जवानों ने CM मोहन यादव का जताया आभार, बोले- प्रमोशन से बढ़ा हौसला, CM ने कही बड़ी बात

Jharkhand Student Protest : विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर वाटर कैनन और लाठीचार्ज, CM हेमंत सोरेन बोले- 'बातचीत से सुलझाएंगे मामला'

LIVE: भोपाल में भारी बारिश से स्कूलों में घुटनों तक पानी, मंगलवार को छुट्टी

संसद में गतिरोध खत्म नहीं, अमित शाह के बयान के ऑफर पर भी नहीं बनी बात, कांग्रेस बोली- तीन मांगों पर समझौता नहीं

Colombia Earthquake : कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, कम से कम 47 लोगों की मौत, इक्वाडोर और पनामा तक महसूस हुए झटके

अगला लेख