dharma sangrah
✕

लखनऊ में पेट्रोल पंप पर योगी सरकार का छापा, 7 पंप बंद

Updated: शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017 (08:50 IST)
फाइल फोटो
योगी आदित्यनाथ सरकार में राजधानी लखनऊ के दर्जन भर पेट्रोल पंप पर छापा मारा गया। यह छापा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और जिला प्रशासन ने मिलकर मारा। छापे के दौरान पेट्रोल पंपों पर रिमोट और चिप लगाकर तेल की चोरी का गोरखधंधा सामने आया है। इसमें से 7 पेट्रोल पंप की बिक्री पर रोक लगा दी गई।

ये सात पेट्रोल पंप है- लखनऊ के लालता प्रसाद फिलिंग स्टेशन, मेडिकल कॉलेज, लालता प्रसाद फिलिंग स्टेशन डालीगंज, स्टैण्डर्ड फ्यूल स्टेशन, मडियांव, मां फिलिंग स्टेशन, गल्लामंडी, साकेत फिलिंग स्टेशन चिनहट, शिवनारायण फिलिंग स्टेशन, कैंट और ब्रिज ऑटो केयर, निकट फन मॉल।
 
गुरुवार को एसटीएफ और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने राजधानी के सात पेट्रोल पंप पर छापा मारा, जिसके बाद तेल चोरी का यह आधुनिक गोरखधंधा सबके सामने आया। मशीन में इलेक्ट्रॉनिक चिप और रिमोट सेंसर के जरिए यह गोरखधंधा कुछ इस तरह से हो रहा था कि ग्राहक को इसकी कोई भनक नहीं लगती थी। पंप संचालक इस तरीके से ग्राहक को करोड़ों का चुन लगा रहे थे।
 
दरअसल ग्राहक को एक लीटर पेट्रोल की जगह सिर्फ 900 मिलीलीटर तेल ही मिल रहा था। यहां सबसे अहम बात यह है कि इस गोरखधंधे में यूपी पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएन शुक्ल का पेट्रोल पंप (स्टैण्डर्ड फ्यूल स्टेशन) भी शामिल थे।
 
एसएसपी एसटीएफ अमित पाठक ने बताया कि पकडे गए इलेक्ट्रीशियन राजेंद्र के मुताबिक राजधानी के अलावा अन्य जिलों के सैकड़ों पेट्रोल पंप में भी यह गड़बड़ी की गई है। आरोपी राजेंद्र के मुताबिक पेट्रोल पंप में नोजल के नीचे चिप लगाई जजाती थी जिसका एक सर्किट मशीन में लगा होता था. चिप रिमोट के जरिए संचालित होती थी।
 
छपे के बाद सभी सात पेट्रोल पंप पर बिक्री रोक दी गई है और स्टॉक का मिलान किया जा रहा है।
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख