Hanuman Chalisa

निजामुद्दीन स्टेशन से रवाना होते ही ट्रेन में लूटपाट

Updated: शुक्रवार, 30 मार्च 2018 (12:12 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से रवाना होने के तुरंत बाद एक ट्रेन में शुक्रवार तड़के 4 हथियारबंद बदमाशों ने यात्रियों से लूटपाट की। यह ट्रेन अंबाला जा रही थी।
 
अधिकारियों ने बताया कि निजामुद्दीन-अंबाला यात्री ट्रेन में यह घटना सुबह करीब 4 बजे की है, जब ट्रेन स्टेशन और तिलक ब्रिज के बीच एक इलाके में रुकी थी। ट्रेन तड़के 3बजकर 56 मिनट पर निजामुद्दीन से रवाना हुई थी।
 
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता नितिन चौधरी ने कहा कि चाकुओं से लैस 4 लुटेरों ने ट्रेन की जनरल बोगी में यात्रा कर रहे 12 से 15 यात्रियों को डराया-धमकाया और उनके मोबाइल  फोन जैसे कीमती सामान लेकर वे भाग गए। लूट की घटना तब हुई, जब ट्रेन निजामुद्दीन-तिलक ब्रिज के बीच रुकी। एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है और बाकी यात्री ठीक हैं। (भाषा)

Show comments

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

Gen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, Hamirpur में सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट को घेरा

अचानक लापता हुआ इंदौर का इंजीनियर, लैपटॉप में मौत से जुड़े AI वीडियो, गायब होने से पहले हुई थी मंगेतर से बात

क्या बिना संसद में परिसीमन बिल पास हुए बदल जाएंगी लोकसभा की सीटें? जानिए संविधान का वो नियम जो कोई नहीं बताता

इंदौर की TCS अधिकारी से रेप और ब्लैकमेलिंग, महेंद्र था और बाद में निकला शाहरुख

सभी देखें

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

जिन्ना की नापाक चाल और 77 साल का दर्द... 14 अगस्त को क्यों रोता है PoK? जानिए पाकिस्तान की आजादी के दिन 'काले दिवस' का पूरा सच

भारी बारिश से हाहाकार! MP-राजस्थान में नदी-नाले उफान पर, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में IMD का अलर्ट

LIVE: संसद में पेश हुआ FCRA बिल, 31 सदस्यीय JPC के पास भेजा गया

अगला लेख