kalsarpa dosh calculator
✕

बिहार के औरंगाबाद में लू का कहर, 24 घंटे में 30 लोगों की मौत

Updated: रविवार, 16 जून 2019 (10:32 IST)
औरंगाबाद। बिहार में औरंगाबाद जिले के अलग-अलग प्रखंडों में लू लगने से 30 लोगों की मौत हो गई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औरंगाबाद, गया और नवादा जिले में भीषण गर्मी एवं लू से हुई मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया।

सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने यहां बताया कि प्रचंड गर्मी के कारण शनिवार को जिले में लू का प्रकोप रहा जिसमें अलग-अलग प्रखंडों में 30 लोगों की मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि इनमें कई लोग ऐसे भी थे जिनकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई जबकि कई लोगों की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
 
उन्होंने बताया कि लू के शिकार हुए अभी भी कई लोग सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं जिनमें से 10 लोगों की हालत गंभीर है। लू के शिकार लोग दोपहर 2 बजे से अस्पताल पहुंचने लगे जिनमें से अधिकांश बेहोशी की हालत में थे।

शनिवार को पटना में तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले नौ जून 1966 को पटना का अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। औरंगाबाद में तापमान 45 के पार रहा। 
 
आज भी चल सकती है लू : मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पटना के साथ गया, राजगीर, नालंदा, औरंगाबाद, नवादा और भागलपुर के आसपास के क्षेत्र लू की चपेट में रहेंगे। इन सभी शहरों में तापमान 44 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

जाति, छुआछूत और अस्पृश्यता से विभाजित समाज को जोड़ने का माध्यम बना गुरु साहिब का संदेश : CM योगी

सोनिया, प्रियंका, राहुल गांधी की बातचीत का वीडियो वायरल, स्कूल में बच्चे को थप्पड़ मारने का किस्‍से का हुआ खुलासा

अगला लेख