biodatamaker
✕

LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना और बीएसएफ का जवान शहीद

Updated: गुरुवार, 6 दिसंबर 2018 (23:56 IST)
श्रीनगर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गई गोलीबारी में सेना का एक जवान और नियंत्रण रेखा पर की गई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। 
 
 
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया। उन्होंने बताया, 'हमारे सैनिकों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।’ 
 
अधिकारी ने यह भी बताया कि सुंदरबेनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया।
 
उन्होंने बताया कि यह घटना शाम में राखी चौकी पर हुई। इस सेक्टर की रक्षा की जम्मेदारी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 126वीं बटालियन के पास है। अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल पी बिस्वास को बाएं कंधे में गोली लगी, जबकि कांस्टेबल मनसा राम को जांघ में गोली लगी। 
 
उन्होंने बताया कि दोनों जवानों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से निकटतम चिकित्सीय सुविधा केंद्र तक पहुंचाया गया लेकिन बिस्वास की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि दूसरे जवान की हालत स्थिर है। 

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख