Daily Horoscope
✕

LOC पर भारतीय सेना ने 6 आतंकियों को मार गिराया

Updated: शनिवार, 10 जून 2017 (00:45 IST)
श्रीनगर। सेना ने कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप पिछले तीन दिन में घुसपैठ की पांचवीं कोशिश को विफल करते हुए शुक्रवार को आतंकवादियों को मार गिराया। इसके साथ ही इस अवधि में मारे गए घुसपैठियों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।
 
सेना के अधिकारी ने बताया कि सीमा पार से घाटी में चुपके से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों की आवाजाही को सैनिकों ने देखा। इसके बाद उरी में कल से घुसपैठ-रोधी अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान 6 आतंकियों को मार गिराया गया। अधिकारी ने बताया कि सैनिकों ने घुसपैठियों को ललकारा, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान छह आतंकवादी मार गिराए गए।
 
एक रक्षा प्रवक्ता ने कल बताया था कि सैनिकों ने 24 घंटे के भीतर नियंत्रण रेखा के समीप कई सेक्टरों में सीमा पार से घुसपैठियों को भारत में भेजने की पाकिस्तानी सेना की कई कोशिशों को विफल कर दिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान सात आतंकी मारे गए। 

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

शिकागो यूनिवर्सिटी में पाकिस्तानी छात्र के सवाल पर राहुल गांधी का दो-टूक जवाब, BJP क्या बोल रही

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

PM मोदी से मिले CM पुष्कर सिंह धामी, कुंभ-2027 से लेकर देहरादून रिंग रोड तक इन परियोजनाओं पर हुई चर्चा

मध्यप्रदेश के नए DGP की रेस में तीन नाम, UPSC ने वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम भेजे

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

अगला लेख