मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Loaded bus entered the toll plaza
Written By
Last Modified: गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (17:43 IST)

खौफनाक! भरी बस टोल प्लाजा में घुसी, 3 लोगों की मौत, कई घायल

खौफनाक! भरी बस टोल प्लाजा में घुसी, 3 लोगों की मौत, कई घायल - Loaded bus entered the toll plaza
अहमदाबाद। गुजरात के तापी जिले में बड़ा खौफनाक हादसा हो गया, यहां तेज गति से आ रही बारातियों से भरी एक बस सीधे टोल नाके में घुस गई, जिससे 3 कर्मचारियों की मौके पर ही मौत गई, जबकि बस में बैठे 15 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए।

खबरों के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा तापी जिले के मांडल टोल नाके पर गुरुवार सुबह हुआ। यह हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। यह बस बुरहानपुर (महाराष्ट्र) से सूरत लौट रही थी, जिसमें लगभग 40 यात्री सवार थे।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को टोल कैबिन से बाहर निकाला। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती काराया गया है। हादसे में बस ड्राइवर और कंडक्टर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
ये भी पढ़ें
बच्‍चे की चाह में नागपुर से खरीदी लड़की, 16 महीने घर में रख किया प्रेग्‍नेंट, खुद का बच्‍चा बताने के लिए पत्‍नी के पेट पर बांधता था तकिया