Hanuman Chalisa

देवरानी को बचाने तेंदुए से भिड़ी महिला

Updated: सोमवार, 9 अक्टूबर 2017 (21:14 IST)
देहरादून। यूं तो देवरानी और जेठानी के आपसी रिश्ते बहुत मधुर नहीं माने जाते लेकिन उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक महिला अपनी देवरानी को तेंदुए के पंजे से छुड़ाने के लिए उससे भिड़ गई, हालांकि तेंदुए और महिला के बीच हुए भीषण संघर्ष के बाद मौके से भागने से पहले तेंदुए ने अपने पंजों की खरोंचों से दोनों महिलाओं को गंभीर रूप से घायल कर दिया। 
 
अलमोड़ा के प्रभागीय वन अधिकारी आरएस प्रजापति ने बताया कि घटना जिले के हवालबाग क्षेत्र के पिलखा गांव में रविवार सुबह हुई, जब दोनों महिलाएं घास काटने गई थीं तभी वहां घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक घास काट रही 24 वर्षीया पूजा पर पीछे से हमला कर दिया। पूजा के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास ही घास काट रही उसकी 35 वर्षीय जेठानी उमादेवी अपनी दरांती लेकर तेंदुए से भिड़ गई। कुछ देर तक चले भीषण संघर्ष के बाद तेंदुआ दोनों महिलाओं को छोड़कर भाग गया।
 
दोनों घायल ​महिलाओं को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वन अधिकारी ने बताया कि घायल महिलाओं में से प्रत्येक को वन विभाग की ओर से शीघ्र ही 50,000 रु. का मुआवजा दिया जाएगा। (भाषा)

Show comments

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

सभी देखें

MP में निवेश का बड़ा मौका, 8,635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, 5,700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

Airtel ने हटाए 4 प्रीपेड प्लान, 299 रुपए वाला रिचार्ज बंद, अब 349 रुपए में मिलेगा विकल्प

FCRA संशोधन विधेयक 2026 संयुक्त संसदीय समिति को भेजा गया, विपक्ष ने किया विरोध, अल्पसंख्यकों और NGOs को निशाना बनाने का लगाया आरोप

होटल में महिला के साथ मिले अधिशासी अभियंता उदय प्रताप, पति की सूचना पर पहुंची लखनऊ पुलिस; मचा हंगामा

इंदौर में 13 अगस्त को निकलेगी विशाल 'राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा', 25 हजार से ज्यादा युवाओं के जुटने का दावा

अगला लेख