Daily Horoscope
✕

मारा गया जवानों के सिर काटने वाला आतंकवादी

Updated: बुधवार, 24 मई 2017 (09:13 IST)
जम्मू। सेना के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि थलसेना की उस जवाबी कार्रवाई में लश्कर ए तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया, जो इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पार कर 2 भारतीय सुरक्षा बलों के सिर काटे जाने के बाद की गई थी।
 
अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान के बहावलपुर में मुख्य मार्ग बिद्दरशेर का निवासी अबु अली शेराज उर्फ इबिनी अबुल माजिद 1 मई को कृष्णा घाटी सेक्टर में हमला करने वाले पाकिस्तान के बॉर्डर एक्शन टीम का सदस्य था।
 
अधिकारी ने पाकिस्तान की खुफिया जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि संभवत: शेराज जवानों के सिर काटे जाने की घटना के बाद सेना की जवाबी कार्रवाई में मारा गया। अधिकारी ने कहा कि उसका शव नहीं मिल सका, क्योंकि इलाके में भारी गोलेबारी के कारण तलाश अभियान नहीं चलाया जा सका।
 
उन्होंने पाकिस्तान की खुफिया जानकारी का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकवादी का शव संभवत: पाकिस्तान को भी नहीं मिला, क्योंकि 16 मई को उसकी गैरमौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया गया। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख