dharma sangrah
✕

केरल में कहर, भूस्खलन से 100 लोगों के मरने की आशंका

Updated: शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (18:35 IST)
मलप्पुरम। केरल के निलाम्बुर के पास बोतनम में शुक्रवार सुबह भारी भूस्खलन के कारण मलबे के नीचे दबने से करीब 100 लोगों के मारे जाने की आशंका है। भूस्खलन में 40 घर जमींदोज हो गए। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया यहां निलाम्बुर के पास तीन अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जिनमें से एक स्थान पर भारी और दो अन्य स्थानों पर हल्का भूस्खलन हुआ है। सूत्रों ने बताया मुथप्पन पहाड़ी के दरकने से करीब 100 लोगों के दबकर मरने की आशंका है।
 
निलाम्बुर के पास पाथर में भी भूस्खलन हुआ है। वह राहत अभियान चलाया गया है और कुछ लोगों के लापता होने की रिपोर्ट है। मलप्पुरम में कोट्टाकुन्नु में भी भूस्खलन हुआ, जिसमें छह लोगों के लापता की रिपोर्ट है। दो मकानों को नुकसान पहुंचा है। 
 
इडवान्ना के पास शुक्रवार सुबह भारी बारिश के कारण मकान गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। लगातार भारी बारिश के कारण कवालापरा नहर का बहाव अत्यधिक तेज होने से कम से कम तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए। (वार्ता)
 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

सिवनी में ASP दीपक मिश्रा ने होटल में कपल को धमकाया, लड़के के बैग में गांजा रखने की धमकी, होटल संचालक से 50 हजार रुपये महीने मांगने का आरोप

अगला लेख