Hanuman Chalisa
✕

लालू का बड़ा बयान, नीतीश के लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं

Updated: शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024 (14:55 IST)
Lalu Prasad Yadav's statement regarding Nitish Kumar: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद (Lalu Prasad) ने पटना में शुक्रवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) हाल ही में राजद व कांग्रेस के साथ वाले महागठबंधन से नाता तोड़कर कर भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में शामिल हो गए।
 
जदयू अध्यक्ष के विरोधी खेमे में जाने के बाद प्रदेश में सत्ता गंवाने वाले वाली राजद के अध्यक्ष ने यहां पत्रकारों के सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की। दोनों नेताओं को गुरुवार को बिहार विधानसभा परिसर के अंदर गर्मजोशी से हाथ मिलाते देखा गया, जहां लालू राज्यसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों मनोज झा और संजय यादव के नामांकन दाखिल करने के समय उनका मनोबल बढ़ाने गए थे।
 
लालू बोले- दरवाजा खुला ही रहता है: जब प्रसाद से कुमार से फिर से साथ आने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अब आएंगे तो देखेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या जदयू प्रमुख के लिए उनका दरवाजा खुला हुआ है, राजद प्रमुख ने कहा कि दरवाजा खुला ही रहता है।
 
राजद के साथ जाने का कोई सवाल ही नहीं: इस बीच जदयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि लालूजी कहते हैं कि दरवाजे अब भी खुले हैं। उन्हें मालूम होना चाहिए कि दरवाजे पर अलीगढ़ का मशहूर ताला लगा दिया गया है। हमारे नेता नीतीश कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जब भी राजद ने हमारे साथ सत्ता साझा की है, वह भ्रष्टाचार में लिप्त रही है। वापस जाने का कोई सवाल ही नहीं है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

जेल में लंबी डीलिंग, शिवपाल-आजम की मुलाकात पर ओपी राजभर का बड़ा दावा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

अगला लेख