Hanuman Chalisa
✕

कानपुर : लैब टेक्नीशियन के परिवार से बोलीं प्रियंका गांधी- घबराओ नहीं, हम तुम्‍हारे साथ हैं...

Updated: सोमवार, 27 जुलाई 2020 (21:33 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में थाना बर्रा के अंतर्गत संजीत यादव का अपहरण करके उसे अपराधियों ने मौत के घाट उतार दिया और फिर पांडू नदी में उसके शव को फेंक दिया, जिसको पुलिस आज तक बरामद नहीं कर पाई है, लेकिन संजीत यादव अपहरण कांड की गूंज ने प्रदेश सरकार को हिलाकर रख दिया है। इस बीच विपक्ष को जमकर सरकार पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संजीत के पिता चमन सिंह और बहन रुचि से फोन पर बात की और कहा कि घबराओ नहीं, हौसला रखो, कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आपकी न्याय की लड़ाई में साथ खड़ा है।

एक ओर जहां कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार बड़ी-बड़ी बातें कर रही थीं तो वहीं इस घटना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी, जिसके बाद कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर हमला बोल रही है और इस दौरान प्रियंका गांधी लगातार प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा कर रही हैं, जिसके चलते आज उन्होंने अपने बेटे को खो चुके पिता चमन व संजीत की बहन रुचि से फोन पर बात की और भरोसा दिलाया कि न्याय की इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है, घबराओ नहीं, हौसला रखो।

कांग्रेस यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय ने संजीत के परिवार वालों से मुलाकात की और उन्होंने इस दौरान परिवार वालों को बताया कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा फोन पर बात करना चाहती हैं जिसके बाद कनिष्क पांडेय ने अपने मोबाइल फोन से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की बात संजीत के पिता चमन सिंह और बहन रुचि से कराई।

इस दौरान प्रियंका गांधी ने पिता चमन व बहन रुचि से कहा कि घबराओ नहीं, हौसला रखो, कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आपकी न्याय की लड़ाई में साथ खड़ा है। संजीत की बहन रुचि ने बताया कि फोन पर प्रियंका गांधी मैम थीं।

उन्होंने कहा है कि तुम बिलकुल परेशान मत हो, तुम्हारे साथ पूरा देश है और मैं भी आपके साथ हूं और आपको न्याय दिलाकर रहूंगी और उन्होंने कहा है कि किसी भी चीज की जरूरत हो तो संपर्क करें। हर तरीके से कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है। कांग्रेस पार्टी और हम सब मिलकर आपको न्‍याय दिलाकर रहेंगे।

करीब दो मिनट की बात के बाद यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय को प्रियंका वाड्रा ने निर्देश भी दिए और उन्होंने कहा कि आप निरंतर परिवार के संपर्क में रहिए, उन्हें कोई भी किसी तरह की जरूरत हो, मदद करिए।इस दौरान कांग्रेस नेता विकास अवस्थी इत्यादि कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख