Narak Chaturdashi
✕

कुपवाड़ा में आतंकी हमला, सेना का जवान घायल

Updated: शनिवार, 12 अगस्त 2017 (10:00 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में आतंकवादियों की गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
 
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि कुपवाड़ा जिले के कालारूस में शुक्रवार देर रात आतंकवादियों ने कुछ दूरी से सेना पर गोलीबारी की, जिसमें एक जवान घायल हो गया। हालांकि, कर्नल कालिया ने सेना के शिविर पर हमले की खबरों से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने जहां से गोलीबारी की वहां बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। 
 
इससे पहले सात अगस्त को सेना ने कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में पीओके की ओर से घुसपैठ के एक बड़े प्रयास को विफल करते हुए पांच घुसपैठियों को मार गिराया था। (वार्ता) 

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख